MODI@:Dreams Meet Delivery पुस्तक पर आयोजित सेमिनार में शामिल हुए अमित शाह, लाईव प्रसारण के माध्यम से भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इसे बड़े स्क्रीन पर देखा

MODI@:Dreams Meet Delivery पुस्तक पर आयोजित सेमिनार में शामिल हुए अमित शाह, लाईव प्रसारण के माध्यम से भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इसे बड़े स्क्रीन पर देखा

बिलासपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षो के कार्यकाल पर आधारित MODI@20: Dreams Meet Delivery पुस्तक पर आयोजित सेमिनार में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह पुस्तक विशेषज्ञों द्वारा लिखित तार्किक विश्लेषणात्मक आलेखों का संग्रह है। इसमें सदगुरु जग्गी वासुदेव जी जैसे संत, उदय कोटक जी जैसे बैंकर, अजित डोवाल जी जैसे रक्षा विशेषज्ञ, पी.वी. सिंधु जी जैसे खिलाड़ी के कुल 21 आलेख शामिल है।
आज गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में किया गया। इस लाइव प्रसारण को बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रारंभ से अंत तक देखा और सुना।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, डॉ.रजनीश पाण्डेय, लोकेशधर दीवान, डॉ.रजनीश पाण्डेय, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, डॉ.सुरेश वर्मा, अरूण कुमार सिंह, प्रदीप शुक्ला, आशीष पटेल, विभा गौरहा, संध्या सिंह, गायत्री साहू, विनोद श्रीवास्तव, अनित्य एस.पाण्डेय, मनहरण लाल वर्मा, अमित सोनी, मुकेश भारत, मोनू रजक, अशोक दुबे, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश देवांगन, राजेश्वर सिंह ठाकुर, रूपेश श्रीवास, मनीष कुमार कश्यप, प्रेम कुमार, पंकज सिंह, विराट सिंह परिहार, डॉ.एस.के धर, शोभा कश्यप, नीलम गुप्ता, रूपाली गुप्ता, रीना गोस्वामी, कविता वर्मा, पूनम शुक्ला, स्मिता नामदेव, कुमारी निराला, पूजा इंगोले श्रवण कुमार यादव, संतोष वस्त्रकार, शिरिष तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।