बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 सितम्बर रविवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा मंडल के बूथों में मनाई जायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती कार्यक्रम बिलासपुर जिले में बूथ स्तर पर मनाई जायेगी, सभी बूथ पर 25 सितम्बर को भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमा एवं छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। रविवार को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात‘‘ को सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ सुना जायेगा। प्रातः 11.30 बजे बूथ की बैठक आयोजित की जायेगी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिले में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्य, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद सहित समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है बूथ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
