बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में मनायी जायेगी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा इस अवसर पर प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर एवं रेल्वे के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिनांक 25 सितम्बर रविवार को प्रातः 9.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार में पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से जयंती कार्यक्रम मनायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बिलासपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, रेल्वे मंडल अध्यक्ष संदीप दास ने बिलासपुर विधानसभा में निवासरत् सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि 25 सितम्बर रविवार को प्रातः 9.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार में पहुॅचकर माल्यार्पण व जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
