मस्तूरी विधानसभा के लोहरसी मंडल ने मनाया समर्पण दिवस, शामिल हुए भाजपा किसान मोर्चा के बी पी सिंह

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर देश से भ्रष्टाचार एवं गरीबी को जड़ से खत्म करना है साथ ही उन्होंने कहा पंडित जी ने अपना सारा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया  हमें भी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करना है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कभी भी जात पात की राजनीति नहीं की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो ऐसे स्तंभ है जिनके बलिदान पर आज भारतीय जनता पार्टी खड़ी है इस अवसर पर लोहरसी मंडल के ग्राम चिल्हाटी में संगठनात्मक बैठक आहूत किया गया था जिसमें मुख्य वक्ता मस्तूरी विधानसभा प्रभारी श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार जी, लोहारसी मंडल प्रभारी , प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह जी, मंडल अध्यक्ष हरनारायण तिवारी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सूनहर चंदेल जी नेतराम प्रजापति मंडल महामंत्री रामनिवास साहू जी मंडल उपाध्यक्ष रामू अयोध्या जी चिल्हाटी शक्ति केंद्र प्रभारी परमानंद नायक जी युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नायक जी युवा मोर्चा महामंत्री धनंजय साहू जी अजा मोर्चा अध्यक्ष तुलसी मनहर जी राजकुमार श्रीवास जी व अन्य जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे