मस्तुरीः विधानसभा मस्तुरी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मस्तुरी कांग्रेस छाया विधायक दीलिप लहरिया के अगुवाई पर व वरिष्ट कांग्रेसी नेता जयंत मनहर के सरंक्षण में भरारी जोन के ग्राम सुकुलकारी से आरंभ होकर ग्राम पंचायत बेल्हा में समापन हुआ।
मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत सुकुलकारी ,बेल्हा के दोनों गांव के हर बूथ पर यात्रा निकाल कर की गई।
स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया गया। यात्रा लगभग दो महीने चलेगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे।
विधानसभा मस्तुरी के छाया विधानसभा दीलिप लहरिया व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने विश्वास दिलाया कि वे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मस्तुरी विधानसभा के गांव गांव के हर बूथों में हर गली मोहल्ले में घर घर पहुंच कर सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में कमर तोड महंगाई कर दी है,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ गई है,केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों को देखते हुए भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोडो अभियान यात्रा चलायी जा रही है। इस अभियान में प्रत्येक गांव के हर बूथ मोहल्ले और हर में कांग्रेसी नेतागण, कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी हर बूथ में पहुंच कर केंद्र सरकार के गलत नीतियों को बता रहे हैं कि भ्रष्टाचार जुमला पार्टी ,मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों बेरोजगारी और बढती महंगाई को बता रहे हैं और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जिससे जनता को लाभ हो रहा है कैसे छत्तीसगढ़ सरकार लोगों की आर्थिक स्थिति को लगातार विभिन्न योजनाओं को लागूकर सुधारने का प्रयास कर रही �
