भूपेश सरकार टारगेट कर करा रही भाजपा नेताओं की हत्या : बी पी सिंह
बिलासपुर।बस्तर में सिलसिलेवार भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर आज बिलासपुर के सभी मुख्य मार्गों पर भारतीय जनता पार्टी ने चक्का जाम प्रदर्शन किया बिलासपुर में अमर अग्रवाल चक्का जाम में शामिल हुए मस्तूरी जोंधरा चौक पर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने मोर्चा संभाला वही मस्तूरी मोहतरा चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और भूपेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए चक्का जाम के दौरान बी पी सिंह ने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार भाजपा नेताओं को टारगेट बना कर उनकी हत्या करवा रही है यही कारण है कि सिलसिलेवार तरीके से भाजपा नेताओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है भूपेश सरकार ने प्रदेश में ना तो कोई काम किया है और ना ही अपराध रोक पाने में सक्षम है इस सरकार में लायन आर्डर की स्थिति बहुत ही खराब है
बता दें कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने चक्का जाम प्रदर्शन किया और भूपेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की
चक्का जाम प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुआ जो शाम 4:00 बजे तक चला चक्का जाम के दौरान मस्तूरी जोंधरा चौक मोहतरा और सीपत तीनों चौक पर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दी , एंबुलेंस व स्कूल बसों को ही इस चक्काजाम के दौरान रियायत दी गई।
इस चक्काजाम में प्रदेश किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष बी. पी. सिंह , जिलाअनुसूचित जाति मोर्चा अध्यछ चंद्रप्रकाश सूर्या , जिला किसान मोर्चा सदस्य दुर्गाप्रसाद पटेल, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, श्याम लाल पटेल, विनोद शर्मा मंडल मंत्री,,सुकृता गोयल मंडल उपाध्यक्ष, रीना खांडेकर महिला मोर्चा अध्यक्ष, विशाल मिश्रा जिला भाजयुमो सदस्य बिलासपुर, दीपक साहू जिला युवा मोर्चा सोसल मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्षभास्कर पटेल वीरेंद्र पटेल, अवधेश प्रसाद महामंत्री युवा मोर्चा, माधव साहू, मनोज सिंह, रीता सिंह, रमेश गोयल, सम्भु दास मानिकपुरी, राजेश शेन्डे, रवि बरगाह, विक्की यादव, राजा सिंह, विष्णु विश्वकर्मा, रमेश पांडेय मनोज सिंह , आशीस साहु,, किशन मानिकपुरी ,परदेसी जगत, संतोषी भोई,कुलदीप रजक,सुनील घोरो,सुभाष चंद्र पटेल, भागवत यादव, खेलन राम पटेल, जोहन प्रसाद वस्त्रकार, दिलेश्वर पटेल, विजय पटेल, राजेन्द्र यादव, सुंदर लाल केवट, नंदलाल पटेल, राकेश पटेल,एवम मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे l
