रविवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नियुक्ति पत्र जारी कर महेंद्र प्रताप सिंह राणा को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संगठन का प्रदेश में विस्तार कर नए युवाओं को संगठन की नई जिम्मेदारी दी गयी। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में महेंद्र प्रताप सिंह राणा, प्रदेश महासचिव के पद पर दुर्ग के विनोद सिंह राजपूत साथ ही भारतेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता की जवाबदारी दी गई है ।
महेंद्र प्रताप सिंह राणा बिलासपुर राजपूत समाज मे कुशल संगठनकर्ता माने जाते है संगठन ने उनकी निष्ठा और कुशल संगठन नीति को देखकर प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी है ।वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य क्षत्रीय एकता कायम करके रखना, देश के गौरवशाली क्षत्रीय इतिहास की रक्षा करना, समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीबों असहायों के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना समाज में सभी समुदाय के गरीब असहाय बेसहारा लोगों की रक्षा व उनकी हर संभव सहायता करने के सदैव तत्पर रहेगी। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने भी संबोधित किया और कहा कि करणी सेना व राजपूत समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है समाज हमेशा गरीबों बेसहारा लोगों की मदद में आगे रहा है ।
और हमेशा इस कार्य मे आगे रहेगा उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की बात कही।
