श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की संभागीय कार्यकारिणी का गठन ,टुकेश सिंह बने संभाग अध्यक्ष तो नैन सिंह बने संयोजक… देखें सूची

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नियुक्ति पत्र जारी कर संभागीय टीम को भी एक्टिव कर दिया है इस बार संभागीय कार्यकारिणी में ठाकुर टुकेश सिंह को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिलासपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है । वही राजपूत समाज के सक्रिय संगठनकर्ता नैन सिंह परिहार को संभाग संयोजक व तमेश सिंह को संभाग संरक्षक के रूप में नई जवाबदारी मिली है इसके अलावा दिनेश सिंह को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्ति किया गया है जिला कार्यकारिणी संगठन का विस्तार कर जिला अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिंह ,बिलासपुर मीडिया प्रभारी के पद पर किशोर सिंह की जवाबदारी दी गई है ।

संभाग अध्यक्ष बने टुकेश सिंह बिलासपुर राजपूत समाज मे कुशल संगठनकर्ता माने जाते है संगठन ने उनकी निष्ठा और कुशल संगठन नीति को देखकर उन्हें इस बार संभाग अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य क्षत्रीय एकता कायम करके रखना, देश के गौरवशाली क्षत्रीय इतिहास की रक्षा करना, समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीबों असहायों के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज बनना है।

भारतेंद्र प्रताप सिंह दीक्षित

प्रदेश सचिव ,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना

बिलासपुर संभाग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को करणी सेना के प्रदेश सचिव बीपी सिंह ने भी बधाई दी है और कहा है कि अनुभवी ऊर्जावान व्यक्तियो की नियुक्ति से बिलासपुर संभाग समेत पूरे प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी ।