जांजगीर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की नई कार्यकारिणी गठित,अकलतरा की श्री मती शुभा सिंह बनी महिला प्रदेश संरक्षक , ऋषि सिंह दीक्षित बने जिला अध्यक्ष वही देवराज सिंह चंदेल बने युवा जिलाध्यक्ष ..देखे पूरी सूची…

जांजगीर । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नियुक्ति पत्र जारी कर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में श्री मती शुभा सिंह को प्रदेश महिला संरक्षक नियुक्त किया है वही प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में आशु सिंह बैस की नियुक्ति की है
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संगठन का प्रदेश में विस्तार कर नए युवाओं को संगठन की नई जिम्मेदारी दी गयी। जांजगीर जिला अध्यक्ष ऋषि सिंह दीक्षित ,जिला प्रभारी निर्विकार सिंह चंदेल ,जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह राणा ,जिला संरक्षक देवेश कुमार सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी अमरीश सिंह बैस वही जांजगीर जिला युवा प्रभाग में जिला अध्यक्ष के रूप में देव राज सिंह चंदेल ,जिला सचिव रितेश सिंह व जिला युवा प्रभारी के रूप में नुतेंद्र सिंह चंदेल को जवाबदारी दी गई है ।
जांजगीर जिले की नई कार्यकारिणी के सदस्य राजपूत समाज मे कुशल सक्रिय माने जाते है संगठन ने उनकी निष्ठा और कुशलता को देखकर सभी को नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है ।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने उक्त नियुक्ति पर मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य क्षत्रिय एकता कायम करके रखना, देश के गौरवशाली क्षत्रिय इतिहास की रक्षा करना, समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीबों असहायों के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज बनना है।

भारतेंद्र प्रताप सिंह दीक्षित (बीपी सिंह) ने दी बधाई

जांजगीर जिले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को करणी सेना के प्रदेश सचिव बी पी सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने भी बधाई दी है और कहा कि अनुभवी ऊर्जावान व्यक्तियो की नियुक्ति से जांजगीर जिले समेत पूरे संभाग को संगठन स्तर पर मजबूती मिलेगी ।