भूपेश बघेल सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा भूपेश बघेल एवं कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विगत 4 वर्षो में भूपेश बघेल की सरकार ने 2000 करोड़ रूपये का शराब घोटाला किया है। ईडी की जॉच में यह मामला उजागर होने के बाद आज पूरे प्रदेश के संभाग मुख्यालयों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया गया, इसी के तहत् भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा संभाग मुख्यालय में भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाल कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड चौराहे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अबकारी मंत्री कवासी लखमा के पुतले का दहन किया और जमकार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अबकारी मंत्री कवासी लखमा से इस्तीफा देने की मांग की।
पुतला जलाने के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झूमा झटकी हुई लेकिन महिला कार्यकर्ताओं पुतला जलाने में सफल हो गई। यहॉ मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का असफल प्रयास किया। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पुनीता डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जब से आयी है प्रदेश में लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि घोटालों के मामले में भूपेश सरकार ने सारे रिकार्ट तोड़ दिए। ईडी द्वारा मारे गये छापे में अभी तक 2000 करोड़ रूपये का शराब घोटाला उजागर हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार में नये कीर्तिमान स्थापित किए है। अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में शराब बंदी लागू करने वाली सरकार खुद शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया है। इसी शराब के मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश में सबसे बड़े भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ दिया है। ईडी की जॉच में यह मामला प्रमाणित हो चुका है, अतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा पार्षद सुनीता मानिकपुरी ने कहा कि आप यह जान कर आश्चर्य करेंगे कि बड़ी संख्या में ऐसी कच्ची और देसी शराब प्रदेश भर के 800 दुकानों में खपाये गये हैं, इस शराब से शासकीय खजाने को तो अरबों का चूना लगा ही, प्रदेशवासियों की जान का भी सौदा किया गया। फ़ैक्ट्री में शराब बना कर उसे सीधे दुकानों को बेचा जा रहा था और यह रक़म सीधे राजनीतिक खजाने में जमा होता था।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू ने कहा कि नकली होलोग्राम लगाकर घटिया शराब अधिक दाम में बेची गई, इससे करोड़ रूपए की अवैध कमाई की गई। यह बात भ्रष्टाचार से ज्यादा गंभीर है, जो सरकार जनता की जान की रक्षा करने के बजाय घटिया शराब पिलाकर उसकी जान जोखिम में डाले, ऐसी सरकार को एक पल भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
पुतला दहन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, एस.कुमार मनहर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, घनश्याम रात्रे, मनोहर राज, विक्रम सिंह, महाराज सिंह नायक, उमेश यादव, गायत्री साहू, गायत्री दुबे, निरजा सिन्हा, नंदनी साहू, पुष्पा वैष्णव, मंजू साहू, प्रभा विश्वकर्मा, गिरजा मंडलोई, ममता क्षत्री, सीलम विश्वकर्मा, सरोज साहू, जया पांडे, शोभा कश्यप, कंचन दुसेजा, चंदना गोस्वामी, शीतल विश्वकर्मा, लक्ष्मी साहू, श्रद्धा जैन, अमृता कौशिक, उषा गोस्वामी, सविता धीवर, पूनम शुक्ला, मंजू टंडन, मंजुला सिंह, दीपशिखा यादव, माया पमनानी, पुष्पा सारथी, रीना गोस्वामी, लोकेश्वरी राठौर, मीना गोस्वामी, किरण सिंह, उषा यादव, प्रिया चक्रवर्ती, कविता वर्मा, दीपिका दुबे, पूनम पैकरा, अन्नू प्रजापति, सरीता कामडे, रेखा रात्रे, नीलम गुप्ता, नीता साहू, लीली मलीक, सुनीता चौधरी, बीना भारद्वाज, सपना किरण, कुमारी बाई, सरीता सारथी, सपना किरण, प्रभा तिवारी, नारायण गोस्वामी, रिंकू मित्रा, केदार खत्री, अनमोल झा, धनंजय गोस्वामी, रितेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, मोनू रजक, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, जगदीश जिज्ञासी, केतन वर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।