बिलासपुर। दिनांक 10 मई 2023 बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सभी भाजपा मंडल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि ईडी की जॉच में उजागर हुआ है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में दो हजार करोड़ रूपये का शराब घोटाला हुआ है। यह घोटलेबाजी मुख्यमंत्री के खास सिपहसालार रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के नेतृत्व में वर्ष 2019 से 2022 के बीच हुई है। अनवर ने कमीशन की रकम अपने पास रखकर घोटाले की राशि राजनैतिक आकाओं को दी। इस गिरोह में राजनेता अफसर और कारोबारी शामिल रहे। अनवर के माध्यम से दो हजार करोड़ रूपये के शराब घोटाले को अंजाम दिया गया।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं से शराब बंदी का वायदा करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता में आने के बाद शराब को अवैध कमाई का जरिया बनाकर अनवर ढेबर को इस घोटाले का सरगना बना दिया और उसके द्वारा वसूली गई रकम उपर तक पहुॅची। शराब घोटाला करके सरकार का 40 प्रतिशत का राजस्व नुकसान किया गया। यह सत्ता के सर्वोच्च संरक्षण के बिना संभव नही है। शराब घोटाले से कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गई है। भाजपा लगातार यह आरोप लगाते रही है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व का एटीएम बनी हुई है, जिसके लिए प्रदेश में शराब माफिया, भू-माफिया, कोल माफिया, रेत माफिया, चॉवल माफिया के मार्फत राशि की उगाही की जाती है, व राशि कांग्रेस नेतृत्व को पहुॅचाई जाती है, जिसे कांग्रेस देश भर में चुनाव में खर्च करती है।
वर्तमान में ईडी द्वारा शराब घोटाले का खुलासा करने पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिला में सोमवार दिनांक 8 मई को संभाग मुख्यालय बिलासपुर में भाजपा जिला महिला मोर्चा एवं जिला युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की गई एवं कल 10 मई 2023 बुधवार को बिलासपुर जिला के सभी भाजपा मंडल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर भूपेश बघेल की इस्तीफे की मांग की जायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कल दिनांक 10 मई 2023 बुधवार को मंडल स्तर पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में अपने-अपने मंडल में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
