भाजपा का चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान
जिले के विभिन्न गोठानो में पहुंचे भाजपा नेता
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारीयों ने बिलासपुर जिला अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर गोठानों का जायजा लेकर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का जनसामान्य के बीच पोल खोलने का दावा किया।इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत दुआ तखतपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम बोड़सरा, खरकेना, कबरा कापा, सकर्रा, अमसेना, कोडापुरी, मेढ़पार बाजार, सकेती, काठाकोनी, बहतराई के गौठान में गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया की गोठानो के निरीक्षण के दौरान पाया गया की किसी भी गोठान में गायों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है न ही कोई चौकीदार मौके पर मिला न ही गोठान समिति के अध्यक्ष से मुलाकात हो पायी। मौके पर मिले ग्रामवासियों ने गोठान समिति के अध्यक्ष के चुनाव होने के स्थान पर कांग्रेस द्वारा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को गोठान समिति का अध्यक्ष बनाकर भष्टाचार करने की बात कही। किसी भी गोठान में न तो गाय मिली नही गोबर वर्मी कंपोस्ट बनाने वाले शेड मिट्टी कंकर से भरे पड़े थे। श्री कुमावत ने कहा कि मेढ़पार में सरकारी रिकॉर्ड में जिस स्थान पर गोठान बताया गया है वह अतिक्रमण हो रहा है, मौके पर कोई गोठान नही है। रिकार्ड में बकायदा इस गोठान की संचालन समिति है और इसके नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ज्ञात हो की मेढ़पार वही जगह है जहां तीन साल पहले
जुलाई 2020 में 70 गायों की कांजी हाउस में दम घुटने से मौत हो गई थी, इतनी बड़ी घटना के बाद भी उसी स्थान पर इस प्रकार का कृत्य सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने गोठनों के गड़बड़ घोटाले का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर ग्रामवासियों के बीच पंचनामा बनवाया और उनके हस्ताक्षर लिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत दुआ, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा सकरी मंडल के अध्यक्ष बी.आर.महोबिया, महामंत्री अश्वनी साहू, ऋषभ चतुर्वेदी, स्वतंत्र कुमार शर्मा, हरप्रसाद कौशिक, टिक्केश्वर कौशिक, कमलेश पटेल, रामकुमार निर्मलकर, श्यामता कौशिक, बृजेश निर्मलकर, भागवत साहू, संजय साहू, गोरे कौशिक, दीपक कौशिक आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
