भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने देवरी खुर्द कार्यालय में वार्ड 42 और 43 के बूथ अध्यक्षों की हुई बैठक

भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से मस्तूरी विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्र देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगरऔर वार्ड क्रमांक 43 बंशीलाल धृतरा लहरे नगर में बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय पार्टी नेताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था दोनों वार्डों से जल्द से जल्द 4000 नए सदस्य जोड़ना और पार्टी के जनाधार को और मजबूत बनाना।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और उन्हें सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बूथ स्तर पर घर-घर जाकर संपर्क करना है और जनता को भाजपा की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराना है। इसके अलावा, डिजिटल माध्यमों का भी अधिकतम उपयोग करने की योजना बनाई गई, जिससे युवा और तकनीक-प्रेमी वर्ग को आसानी से जोड़ा जा सके।

पार्टी नेताओं ने यह भी बताया कि सदस्यता अभियान के तहत विशेषत: स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया जाएगा, ताकि लोगों को सीधे पार्टी से जोड़कर उनके मुद्दों का समाधान किया जा सके। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जल्द ही दोनों वार्डों में 4000 नए सदस्य बनाए जाएंगे, जो आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूती देंगे।

कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया और तुरंत कार्य योजना पर अमल करने का निर्णय लिया। सदस्यता अभियान की प्रगति पर नियमित रूप से नजर रखने और हर बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा करने की योजना भी बनाई गई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर और वार्ड 42 के बूथ अध्यक्ष दीप नारायण शुक्ला, माधव सिंह दीपक दयाल डॉ गोविंद मानिकपुरी रामायण शर्मा शरद श्रीवास हीरा सिंह ठाकुर रितेश नायक सीताराम साहू शंभू दास मानिकपुरी सुनील भाई मोनू गुप्ता राजू भाई अनिल नौरंगा हरिश्चंद्र श्रीवास रमेश गोयल श्री राम निषाद एवं मंडल मंत्री कुसुम लता श्रीवास पुष्पा सिंह परिहार राजू बैरागी किसान मोर्चा मंत्री विक्की यादव स्वास्थ्य समिति संयोजक रविवर्गा वरिष्ठ बाजपेई राजेश शिंदे सुभाष जायसवाल राजू वस्त्रकार , चीनी ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा प्रदेश कार्य समिति अनु सूचितजाति मोर्चा भारती परते एवं प्रदेश भाजपा से सह कोषअध्यक्ष बी पी सिंह आदि उपस्थित रहे