बिलासपुर — बसंत पंचमी के पावन पर्व पर लाइफ लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल मसनगंज बिलासपुर में मां सरस्वती जी की पूजा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल के समस्त बच्चों के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर तिलक

लगाकर पुष्प अर्पित किया गया स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने बसंत पंचमी का महत्व बच्चों को बताया उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां का जन्मदिन मनाया जाता है इस दिन बुद्धि की देवी की पूजा सभी शिक्षण संस्थानों में जाती है और सरस्वती मां से आशीर्वाद मांगा जाता है बसंत पंचमी को पीला रंग का वस्त्र धारण करने की परंपरा है इसलिए स्कूल की

सभी शिक्षिकाओं ने भी पीले वस्त्र धारण किये थे तत्पश्चात समस्त बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि सोनी श्रीमती सहयोगिता सक्सेना श्रीमती अनुराधा पांडे श्रीमती अंजू गुप्ता श्रीमती गरिमा पांडे श्रीमती नीलू उपाध्याय कुमारी प्रियंका देवांगन समता श्रीवास्तव आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थी


