70वी राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 के लिए, छत्तीसगढ़ राज्य की जूनियर बालक एवं बालिका टीमें रवाना

बिलासपुर —- 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन, तमिलनाडु राज्य के, नमक्कल जिला के,एक्सेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में, 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित है, इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और यूनिट की टीम हिस्सा लेगी, इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बालक एवं बालिका टीम का कोचिंग कैंप, शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी बिलासपुर में, 24 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें 15 बालक और 15 बालिका खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें कोचिंग कैंप मे शानदार प्रदर्शन करने वाले 10 बालक और 10 बालिका, खिलाड़ियों का चयन किया गया, कोचिंग कैंप के समापन समारोह में, मुख्य अतिथि पवन साहू जी समाजसेवी और अजय यादव वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी जी उपस्थित रहे, उन्होंने खिलाड़ी को किट वितरण किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी, टीम आज 26 जनवरी, सोमवार सुबह तमिलनाडु के लिए रवाना हुई, चयनित खिलाड़ी को आज, बालक टीम – ओमप्रकाश ध्रुव (कप्तान), हिमांशु तिवारी, डोमेश साहू (तीनो महासमुंद), गौरव दास मानिकपुरी, जैद खान (दोनों भिलाई स्टील प्लांट), राज पटेल, राजकुमार यादव (दोनों बलोदाबाजार), जैक तिग्गा (बिलासपुर), रितेश साहू (रायगढ़ ), त्रिलोक यादव (धमतरी), कोच – राहुल यादव (बिलासपुर), मैनेजर – बमलेश्वर पटेल (बलौदाबाजार) बालिका टीम – चेतना साहू ( कप्तान), पलक सिद्धिकी (दोनों भिलाई स्टील प्लांट), शेष कुमार, हेमलता यादव (दोनों धमतरी), आराध्या मसीह (बिलासपुर), रुक्मणि साहू, दामनी कहार, हिना चक्रधारी (तीनो महासमुंद), फेरीना फेकर, नंदनी साहू (दोनों बलौदाबाजार), कोच एम.रवि राव (बिलासपुर), मैनेजर – पुष्पलता यादव (बिलासपुर ) शामिल है, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ट्रैकसूट प्रदान किया गया. छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान, महासचिव – वाए. राजा राव, कोषाध्यक्ष – श्यामल बनर्जी, एवं अंकित लुनिया, सूरज नायक, गोपाल साहू, चिंतामणि सभी पदाधिकारी ने टीम को शुभकामनाएं दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *