लाइफलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस  पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास से मनाया गया

बिलासपुर —- 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लाइफ लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल मसानगंज बिलासपुर में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात समस्त बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान किया गया तथा भारत माता की प्रतिमा पर

माल्यार्पण किया तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में समस्त बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि सोनी श्रीमती सहयोगिता सक्सेना श्रीमती अनुराधा पांडे श्रीमती अंजू गुप्ता श्रीमती गरिमा पांडे श्रीमती नीलू उपाध्याय कुमारी प्रियंका देवांगन समता श्रीवास्तव आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *