बिलासपुर- बिलासपुर में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा की लिस्ट जारी की गई,इस लिस्ट में साहिल कश्यप को दक्षिण मंडल का अध्यक्ष चुना गया है आपको बता दे कि इससे पहले साहिल कश्यप महामंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं, जिसमे उन्होंने अपने दायित्व को बखूबी निभाया, इस दौरान विधानसभा और नगरीय निकाय में अपने मंडल से भाजपा को बढ़त भी दिलाई साथ ही युवा साहिल कश्यप से काफी घुले मिले हुए हैं, संगठन ने इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर साहिल कश्यप को दक्षिण मंडल का अध्यक्ष बनाया है और भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की है।
साहिल कश्यप ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं शैलेंद्र यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

