बिलासपुर — भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा लगातार मंडल एवं मोचन में पदाधिकारी की घोषणा की जा रही है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राज कैवर्त पर भरोसा जताते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री के रूप में उन्हें नए दायित्व सौपा है महामंत्री बनने के बाद राज कैवर्त ने अपने मार्गदर्शक बेलतरा के विधायक बड़े भैया सुशांत शुक्ला जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो दायित्व मुझे सौपा गया है उसमें मैं निश्चित रूप से खरा उतरने की कोशिश करूंगा और पार्टी को मजबूती की ओर लेकर जाऊंगा इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी वारिषठो को धन्यवाद देते हुए पार्टी हित में नवीन दायित्व में कार्य करने की बात कही साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव , प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) माननीय श्री पवन साय जी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप कौशिक जी को भी धन्यवाद दिया

