तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत विधानसभा तखतपुर के विभिन्न ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
इस दौरान श्री राजपूत प्रबुद्ध नागरिकों से आत्मीय भेंट कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी नीतियों तथा देश के समग्र विकास में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही वे केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संदेश भी दे रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, रियल एस्टेट व्यवसायियों, कपड़ा व्यवसायियों, जनरल स्टोर्स संचालकों, राइस मिल संचालकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान कर रहे हैं। इस अवसर पर वे उन्हें जैविक कृषि उत्पाद भेंट कर आत्मनिर्भर एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं।
दिनेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, किसान कल्याण, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है

