
Bilaspur—“पुलवामा के शेर” एक शाम शहीद और शहीद परिवारों के नाम, 14 फरवरी देश भक्ति जागने वाला और बलिदानों को समर्पित कार्यक्रम। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ एक विचार है एक भव्य रूप है ,राष्ट्र-प्रेम का, राष्ट्र-हित का, नागरिक सेवा का, समर्पण का, बलिदान का और समर्पित स्नेह का | “पुलवामा के शेर” कार्यक्रम के सर्वविदित सूत्रधार “सिपाही” , (पुर्व सैनिक संगठन ) व् कार्यक्रम में समर्पित सहभागिता “श्री संस्कार फाउंडेशन” की है।


पुलवामा के शेर कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है| पिछले 7 वर्षो से शहीदों को श्रद्धांजलि युद्ध स्मारक, अमर जवान चौक पर दी जा रही है। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में हमारे CRPF केज्ञ40 जवान शहीद हुए जो छुट्टी से वापस अपनी युनिटों में श्रीनगर की ओर जा रहे थे। उन्हीं शेरों, 40 शहीद जवान को याद करके उन्हें सम्मान पूर्वक श्रद्धांजलि दी जाती है | इस वर्ष छत्तीसगढ़ के शहीद परिवारों को सम्मान का वृहद कार्यक्रम हुआ है।
3:45 p.m. पर गार्ड ऑफ़ ऑनर , युद्ध स्मारक,अमर जवान चौक (सीएमडी चौक) में जहां पर पूर्व सैनिक ,एनसीसी के जवान , सीआरपीएफ, पुलिस जवान, सशस्त्र सलामी दल ,स्काउट गाइड के बच्चे एवं नागरिक गण उपस्थित रहेंगे । जहां गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी । यह भारत में शहीदों को सर्वोच्च सम्मान है । शाम 4.15 बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में “पुलवामा के शेर” शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में पूर्व सैनिक ,एनसीसी के जवान , सीआरपीएफ, पुलिस जवान, स्काउट गाइड के बच्चे एवं नागरिक गण उपस्थित रहे ।
भारत माता की आरती, दीप प्रज्वलन के साथ , राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। एकल गीत ,कविता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वायु सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुरुष सैनिक संगठन सिपाही के मुख्य संरक्षक ग्रुप कैप्टन संजय पांडे जी ने की , मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अभिजीत प्रभात जी थे। एवं विशिष्ट अतिथियों में डॉ विनोद तिवारी राष्ट्रीय सहसचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, श्री अरविंद गर्ग जी, श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, मुख्य आयुक्त भारतीय स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य, परम सम्मानिय बलिदानी परिवार और वीरता पुरस्कार सम्मानित सीआरपीएफ के बहादुर जवान जिन्होंने नक्सल ऑपरेशन में बहादुरी से अपने शौर्य का प्रदर्शन किया उनकी गरिमामयी उपस्तिथि रही। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” प्रमुख व् पूर्व सैनिक महासभा अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा जी के
जोशीले ओजस्वी शब्दों से ऊर्जा और शौर्य का संचार हुआ।

देश भक्ति के गीतों के साथ शहीद परिवारों का स्नेहल समर्पित सम्मान हुआ। जिसमें श्री सुभाष त्रिपाठी जी वीर पिता कर्नल विप्लव त्रिपाठी, श्री कैलाश नाथ शुक्ला जी वीर पिता, शाहिद वीरनारी श्रीमती तनुजा त्रिपाठी, श्रीमती आशा त्रिपाठी जी वीर माता (दादी) वीर पुत्र शाहिद आबीर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ अर्चना वीर नारी शहीद मेजर आशीष दुबे, श्रीमती रणजीत सिंह राणा वीर पौत्रवधू शहीद लेफ्टिनेंट रामचंद्र सिंह राणा और शाहिद सेकंड लेफ्टिनेंट बलदाऊ सिंह राणा, श्री सुनील कुमार पांडे जी वीर पुत्र शाहिद सेकंड लेफ्टिनेंट राजीव पांडे (वीरचक्र), श्री नेम सिंह राजपूत वीर भ्राता शहीद सवार धनंजय सिंह राजपूत, श्रीमती ज्योति कैवर्थ शाहिद लांस नायक वीरेंद्र कैवर्थ, श्रीमती प्रतीक्षा सिंह जी वेदनारी शहीद इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप सिंह, श्रीमती इंस्पेक्टर प्रांतिका भारद्वाज वीर नारी इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज (कीर्ति चक्र), श्रीमती इंस्पेक्टर कल्पना पांडे वीर नारी शहीद इंस्पेक्टर निलेश पांडे, श्री ए आर खान वीर भ्राता शहीद इंस्पेक्टर अब्दुल वाहिद खान,श्रीमती शशि सूर्यवंशी वीर नारी कांस्टेबल मुन्नूलाल सूर्यवंशी, और श्री सूरत लाल प्रधान वीर पिता शाहिद अश्विनी प्रधान छत्तीसगढ़ के सामान्य बलिदानी परिवार थे।


इसके पश्चात छत्तीसगढ़ पुलिस के बहादुर जवानों, सीआरपीएफ के बहादुर जवानों, कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिकों, भारतीय स्काउट गाइड की संभाग प्रमुख श्रीमती पूनम सिंह, एनसीसी केडेटों एवं संगठन-संस्था जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी पूर्ण निष्ठा जिम्मेदारी निभाई है, उनका सम्मान किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” पूर्व सैनिक महासभा, “श्री संस्कार फाउंडेशन” , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,रक्षक फिजिकल अकैडमी , डॉक्टर प्रमोद जायसवाल अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर, पूर्व सैनिक सुरेंद्र चौहान जी उपाध्यक्ष “सिपाही” बेमेतरा।, श्री डा.सौरभ शुक्ला जी इंडियन डेंटल एसोसिएशन , श्री दिनेश कुमार साहू जी साहू समाज से , पंडित दुर्गेश शर्मा जी राष्ट्रीय धर्म आचार्य ब्राह्मण समाज से ,श्री पटेल जी पटेल ट्यूटोरियल , श्री जितेन्द्र सिंह “सिपाही सलिल” जल व्यवस्थाएं , श्री अभय सोनी जी , ।

श्री संस्कार फाउंडेशन की “अध्यक्षा”श्रीमती सोनिया साहू के द्वारा संस्था के उद्देश्य और इस उत्कृष्ट कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया एवं धन्यवाद् ज्ञापन अर्पित किया गया।
पूर्व सैनिक संगठन सिपाही की समर्पित राष्ट्रवादी सोच और श्री संस्कार फाउंडेशन विशुद्ध देश प्रेम से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम का सफल सञ्चालन डॉ सुषमा पंड्या ,आनंद सागर सेवा प्रवाह संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा के द्वारा किया गया


