मध्य मंडल युवा मोर्चा को मिला नया मंत्री, अंकित झा को मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। जिसमें पार्टी ने मिलनसार और कर्मठ युवा नेता अंकित झा को मध्य मंडल का मंडल मंत्री नियुक्त किया है पूर्व में भी अंकित झा भाजपा के कई दायित्व पर  रह चुके है सोशल मीडिया टीम में अपने बेहतर कार्य प्रबंधन एवं कुशल कार्य के प्रदर्शन के बल पर आज मंडल मंत्री का पद प्राप्त होना आपकी कार्य कुशलता का ही परिणाम है राजनीति में अपना गुरु शहर विधायक अमर अग्रवाल को मानते हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में इस नवीन दायित्व का निर्वहन बखूबी करने की बात कही इस नवीन दायित्व के लिए उन्होंने अमर अग्रवाल जी को धन्यवाद कहा और पार्टी में पूरी निष्ठा के साथ मजबूती प्रदान करने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *