बिलासपुर —–किसान मोर्चा बेलतरा पश्चिम मंडल के महामंत्री राजेश तिवारी ने कहा
छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय ने बजट को SANKALP के थीम पर रखा है l
-S से समावेशी विकास
-A से आधोर संरचना
– N से निवेश
– K से कुशल मानव संसाधन
– A से अंत्योदय
– L से लाइवलीहुड
– P से परिणाम
इस बजट मे कृषि और किसानों को विशेष प्राथमिकता देकर बहुत ही शानदार और लाभकारी बजट पेश किया है जिससे किसानों के अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार होगा निः शुल्क विद्युत पंप वितरण के लिए 5500 करोड़ , कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10 हजार करोड़, का प्रावधान किया गया भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए 600 करोड़ , किसानों को ब्याज मुक्त में 350 करोड़, जल संसाधन के लिए 3500 करोड़, किसानों, मजदूरों के लिए दुर्घटना बीमा, आयल पाम खेती के लिए 150 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए 820 करोड़ , मत्स्यपालन के लिए 200 करोड़, डेयरी समग्र विकास के लिए 90 करोड़, मिल्क प्रोसेसिंग उन्नयन यूनिट बिलासपुर में दिया गया जो स्वागतेय है साथ ही रायपुर में खाद लैब निर्माण से खाद के गुणवत्ता परीक्षण में सहायक होगा और नए गोदामों के लिए 150 करोड़ का प्रावधान रखा गया है जिससे भंडारण क्षमता में विकास होगा l
साय सरकार के सुशासन और मोदी जी की गारंटी पर आज जन-जन का अटूट विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जिससे सरकार के प्रति भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।और सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है और विकास कार्यों में गति आई है। यही कारण है कि आम जनता सरकार के कार्यों को सकारात्मक रूप से देख रही है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी केवल नारा नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने ये भी कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नीति ने जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने विश्वास जताया कि साय सरकार और मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा साथ ही साथ विधायक सुशांत शुक्ला जी का भी आभार जताया जो बेलतरा को निरंतर प्रगति कि ओर ले जा रहे है जिससे हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित होगा बजट 2026-27 में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी और वित्तमंत्री जी को धन्यवाद, आभार व्यक्त करते हैं।

