रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन, बच्चों को रचनात्मकता,कला एवं सामाजिक संवेदनशीलता से जोड़ना ताकि बच्चे रहें स्क्रीन से दूर

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन

रायपुर — Rainbow Fingers Welfare Foundation की शुरुआत श्रद्धा वर्मा और उनकी 12 वर्षीय बेटी प्रांशी डे ने एक रचनात्मक पहल के रूप में की थी, जिसे आगे चलकर एक पंजीकृत एनजीओ के रूप में विकसित किया गया।

संस्था बच्चों को स्क्रीन से दूर कर उन्हें रचनात्मकता, कला और सामाजिक संवेदनशीलता से जोड़ने का कार्य करती है।

थीम-आधारित आर्ट वर्कशॉप एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे ड्रॉइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, ओरिगामी और लीफ आर्ट जैसी गतिविधियों में भाग लेते हुए खेल-खेल में सीखते हैं और अपनी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं कल्पनाशक्ति को विकसित करते हैं।

संस्था कला को संवेदनशीलता से जोड़ते हुए Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital, नवा रायपुर में चिल्ड्रन्स डे पर बच्चों के लिए एक विशेष रचनात्मक चैरिटी पहल भी आयोजित कर चुकी है।

रेनबो फिंगर्स स्थानीय आर्ट संस्थानों के साथ सहयोग करते हुए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देता है ।

संस्था की प्रमुख सामाजिक पहल “गिफ्ट ऑफ जॉय” (शुरुआत: 28 दिसंबर 2025) बच्चों में साझा करने की भावना विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत रायपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित “गिफ्ट ऑफ़ जॉय” डोनेशन बॉक्स के माध्यम से बच्चे अपने पुराने पर उपयोग योग्य खिलौने, पुस्तकें, स्टेशनरी एवं आर्ट सामग्री दान करते हैं। दान करने वाले बच्चों को “रेनबो फिंगर्स सुपरहीरो बैज” प्रदान किया जाता है।

इस पहल के अंतर्गत पहला दान वितरण अभियान 12 फरवरी को शासकीय विद्यालय, छपोरा ग्राम में आयोजित किया गया।

इस पहल का संदेश है —
“आओ खुशियाँ बाँटें, छोटी कोशिश बड़ी खुशी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *