कुर्मी समाज बिलासपुर ने मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में वृक्षारोपण किया


बिलासपुर,—– कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के वृक्षारोपण अभियान के तहत 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस पर मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में फलदार एवं छाया दार 50 पौधा रोपण किया गया।
कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने बताया है कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस बरसात में भी पौधा रोपण किया जा रहा है। इसके पहले चकरभाठा में ही हाई कोर्ट कर्मचारी कालोनी में 500 पौधा रोपण किया गया था और आज इसी क्रम में मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में वृक्षारोपण किया गया। और आगामी दिनों में और अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा ये कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का संकल्प है।हम स्कूल प्रबंधन का कुर्मी समाज जिला बिलासपुर की ओर धन्यवाद करते जो हमें पौधा रोपण हेतु अपना स्कूल परिसर उपलब्ध कराया और आवश्यक व्यवस्थाए किए।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन से शिवा जी व कर्मचारी एवं कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, शहर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, संरक्षक श्याम राज पटेल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौशिक, युवा उपाध्यक्ष सतीश कौशिक छतौना अध्यक्ष दिनेश कौशिक शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तामेश सन्नाड सचिव संजय कौशिक बिल्हा महिला अध्यक्ष द्रोपती कौशिक बिल्हा युवा अध्यक्ष किशन कौशिक, मूल निवासी संघ छग प्रदेश अध्यक्ष एड अमर जीत पटेल, डा अंबेडकर अधिवक्ता संघ छग प्रदेश के संयोजक ज्ञानेंद्र महिलांग,सहित विकास कौशिक, किशन कौशिक, शिवोहम कौशिक उपस्थित रहे।
यह जानकारी कुर्मी समाज बिलासपुर के शहर अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *