नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में पांचवी के छात्रों का विदाई समारोह का हुआ आयोजन

बिलासपुर —-  नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में कक्षा पांचवी के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री पुष्पेंद्र साहू पार्षद वार्ड 10 गुरु गोविंद सिंह नगर सिरगिट्टी, श्री रथराम श्रीवास प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल, सत्येंद्र श्रीवास संकुल समन्वयक सिरगिट्टी, बबली सोनवानी अध्यक्ष शाला विकास समिति द्वारा सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख दीप धूप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र के पश्चात शाला की प्रधान पाठिका अंजू शुक्ला मैडम तथा शाला के शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथियों का श्रीफल ,पुष्पगुच्छ एवं भेट कर स्वागत किया गया।चौथी के छात्र छात्राओं द्वारा पांचवी के छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा द्वारा किया गया।पांचवी कक्षा के टिविंकल नवरंग, माही सोनवानी, युवराज साहू अरमान कर्कवाल, अरमान चंदेल, शाला विकास समिति की अध्यक्ष बबली सोनवानी, बृहस्पति साहू तथा धनंजय नवरंग ने शाला तथा शिक्षकों के बारे में अपने 5 वर्षों के अनुभव सभी के सामने प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र साहू जी ने शाला के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने शाला की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सतेन्द्र सर ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि जिस प्रकार आपने यहां पांच वर्षों तक मेहनत की है यही मेहनत आगे भी जारी रखें तथा जीवन में सफलता प्राप्त करें और अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का हमेशा सम्मान करें।शाला के समस्त शिक्षकों ने बच्चों को पांचवी परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण करने की शुभकामनाएं दी । आभार प्रदर्शन अंजू शुक्ला मैडम तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक योगेश करंजगांवकर द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथियो द्वारा पांचवी के बच्चों को उपहार तथा अल्पाहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे शाला विकास समिति के सदस्य,शिवम अवस्थी, सपना साहू, पूजा रजक तथा शाला की शिक्षिकाएं शशि सिंह, सीता रजक,मुमताज बेगम खान, पूर्णिमा पात्रे,सुमन बड़ा आदि उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *