
बिलासपुर —- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लाइफ लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ मनाई गई इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर संगम की अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी यादव लायंस क्लब के डायरेक्टर श्री सुरेश यादव लाइफलाइन स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि सोनी स्कूल के संस्थापक श्री राजेश मिश्रा मंच पर उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य

अतिथि अश्वनी यादव जी के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी,इसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया।तत्पश्चात भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया /
अतिथियों का स्कूल की शिक्षकाओ के द्वारा पुष्पगुच्छ के माध्यम से स्वागत किया गया स्वागत भाषण स्कूल के संस्थापक राजेश मिश्रा जी के द्वारा दिया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती अश्वनी यादव ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी तथा उन्होंने संस्था की खूब तारीफ की , इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत फैंसी ड्रेस की प्रस्तुतियां दी।स्कूल की शिक्षिका श्रीमती नीलू उपाध्याय जी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया

इस कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती नीलू उपाध्याय, श्रीमती सहयोगिता सक्सेना, श्रीमती अनुराधा पांडे, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती गरिमा पांडे, कुमारी प्रियंका देवांगन, आदि शिक्षिकाएं एवं क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।


