पश्चिम बंगाल, पाण्डुचेरी एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक प्रचंड विजय–दिनेश राजपूत

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने बताया की पश्चिम बंगाल, पाण्डुचेरी एवं असम में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुई ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर भाजपा किसान मोर्चा, बिलासपुर की ओर से प्रदेश एवं देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
यह विजय देश की जागरूक जनता के उस अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर निरंतर बना हुआ है। यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक जनसमर्थन देकर लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान की है। पाण्डुचेरी में स्थिर, जवाबदेह एवं विकासोन्मुख शासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया है, वहीं असम में भाजपा सरकार के उत्कृष्ट कार्यों पर पुनः भरोसा जताते हुए प्रचंड जनादेश दिया गया है।
यह विजय भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष एवं सेवा भाव का प्रतिफल है। विशेष रूप से किसान, युवा, महिला एवं गरीब वर्ग ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी इस जनादेश को जनसेवा का संकल्प मानते हुए किसानों के उत्थान, ग्रामीण विकास, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं गरीब कल्याण के लिए और अधिक प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।
भाजपा किसान मोर्चा, बिलासपुर की ओर से हम सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों का आभार व्यक्त करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ निरंतर जनसेवा में समर्पित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *