भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, अन्नदाताओं का सम्मान कर दिया सशक्त संदैश

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह, गरिमा और जनसहभागिता के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा मंडल सकरी के शक्ति केंद्र चिचीरदा में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अन्नदाताओं के सम्मान के माध्यम से भाजपा की किसान हितैषी नीति का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के 47 मेहनतकश किसानों का सम्मान कर उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट किया गया। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और किसान गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अपने उद्बोधन में दिनेश राजपूत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और गरीब कल्याण के संकल्प को पुनः दोहराने का दिवस है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा—
“अन्नदाता हमारे देश की रीढ़ हैं। उनका सम्मान करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारा गौरव है। कठिन परिस्थितियों में भी जो देश का पेट भरते हैं, ऐसे किसानों के प्रति हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे।”

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं—प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई विस्तार और MSP वृद्धि—का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को किसान मोर्चा पूनम शुक्ला, रामसेवक कुशवाहा एवं धर्मेंद्र चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसान, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है तथा “किसान मजबूत तो देश मजबूत” के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश भोसले संजय भोसले
प्रदीप शर्मा, पूनम शुक्ला, गोलू सूर्यवंशी, नंदनी सूर्यवंशी, क्रांति सूर्यवंशी, दिलबाई सूर्यवंशी, शैलाबाई सूर्यवंशी, गोपाल राव भोपाल, उमेश सूर्यवंशी, मोहन सिंह साहिल, ललित कौशिक, वर्मा कौशिक, स्नेहा साहू, दिनेश साहू भोपाल, नवनीत कौशिक, सुमाल टेकाम, आयुष साहू, सुनील राव, राजू साहू, देवराज कौशिक, रघुनंदन साहू, बोधराम राव, परमेश्वर साहू, गजेन्द्र तिवारी, यशराज कौशिक, राम तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में भाजपा का ध्वज, नारे और जोशपूर्ण वातावरण यह दर्शाता रहा कि पार्टी अपने स्थापना दिवस को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प दिवस के रूप में मनाती है।
अंत में यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया—
“किसान का सम्मान, भाजपा का अभिमान है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *