
न्यूज़ बिलासपुर |
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप की शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई दिया (दिव्य भारत युवा संघ) बिलासपुर के द्वारा दिया छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 26 अप्रैल को गायत्री प्रज्ञा पीठ सरकंडा, सीपत चौक में डिवाइन ग्रुप दिया की जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी आयोजित की गई। शताब्दी वर्ष 2026 में संगठन के कार्य योजनाओं को विस्तार देने तथा गायत्री परिवार के युवा जागृति अभियान को गति देने के उद्देश्य से यह संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत गायत्री महामंत्र के साथ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई तत्पश्चात् आगंतुक अतिथिगणों डॉ. प्रियंका नेताम प्रांतीय प्रतिनिधि दिया छत्तीसगढ़, प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर, फूल सिंह राज संभाग प्रमुख बिलासपुर दिया, प्रशांत यादव संभाग विस्तारक बिलासपुर, जीतराम साहू जिला संयोजक जांजगीर, गायत्री परिवार जिला समन्वयक श्रीमती नंदनी पाटनवार, वेद प्रकाश थवाईत दिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डी एल कॉलेज बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख शेख अफरीदी सर का तिलक व गायत्री मंत्र दुपट्टा से स्वागत-अभिनंदन दिया बिलासपुर की ओर से किया गया साथ ही आये सभी परिजनों को तिलक किया गया।

इसके पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विषयों पर विचार-चर्चा की। जिसमें प्रांत प्रतिनिधि डॉ. प्रियंका नेताम ने दिया के उद्देश्यों के साथ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता दिया की तरह प्रकाशित होकर औरों को प्रकाश देने का कार्य करे, अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचे और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करे। युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है अतः आज की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना आवश्यक है। इसके पश्चात प्रशांत यादव संभाग विस्तारक ने मंडल द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी और कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जीवन का संरक्षण है इसके पश्चात प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर ने दिया के द्वारा चलाएं जा रहे डिवाइन वर्कशॉप, नशा मुक्ति अभियान के विषय में मार्गदर्शन दिया उन्होंने कहा कि आज नशा देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही है परिवार समाज को खोखला कर रही है देश की शक्ति युवा शक्ति को इस नशे से बचाना अति आवश्यक इसके लिए दिया के द्वारा अलग-अलग जगहों पर जागरूकता अभियानों को तेज किया जाय। इस मौके पर संभाग प्रमुख दिया बिलासपुर फूल सिंह राज ने कहा कि युवावस्था सौभाग्य का अवसर है। युवा श्रेष्ठ संस्कार,सेवा और राष्ट्र प्रेम के संकल्प के साथ आगे बढ़ें, युग निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और पुरुषार्थ कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें। मानवता की सेवा ही वास्तविक धर्म है। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख शेख अफरीदी ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य करता है उसी तरह दिया भी बहुत अच्छा कार्य कर रहा है जिसमें सेवा के साथ संस्कार का समन्वय बहुत उत्कृष्ट है। उन्होंने अपने साथ आये विद्यार्थियों को प्रेरित किया की दिया के साथ जुड़कर वे जीवन में संस्कार एवं सेवा को और अधिक निखार सकते हैं। वेद प्रकाश थवाईत दिया प्रदेश कार्यकारिणी ने संगोष्टी को सार रूप में अभिव्यक्त करते हुए दिया के उद्देश्यों, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं शताब्दी वर्ष में किस तरह कार्यों को किया जाए इस सन्दर्भ में बताया तथा कहा कि दिया युवा इकाई पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के बताये एआई मॉडल (अवेकन्ड इंटेलिजेंस – समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं बहादुरी) के साथ सामाजिक सेवा हेतु संकल्पित है, तत्पश्चात सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह संगोष्ठी दिया जिला संयोजक आशुतोष यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, उन्होंने बिलासपुर जिले में दिया द्वारा किये गए कार्यों का प्रतिवेदन दिया एवं आगामी योजना की चर्चा भी की। साथ ही दिया सदस्य डॉ. डोंगेश्वर साहू द्वारा प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आदित्य पाटनवार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रांतीय अतिथियों का दिया बिलासपुर ने सम्मान किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं दिया बिलासपुर के सदस्यों सौरभ पाटनवार, डॉ. गौरी शंकर साहू, कविता प्रजापति, नंदकिशोर राठौर, दाताराम प्रजापति, लवकुमार प्रजापति, कीर्ति साहू, प्रज्ञा साहू, तामेश्वर, डॉ. सुखनंदन साहू, पुरुषोत्तम कश्यप , किरण धुर्वे, जय कुमार सेंदरी, सुजाता माणिक की उपस्थिति रही। साथ ही डी एल कॉलेज बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की उपस्तिथि रही।


