कोटा भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने मनाया सावन उत्सव मंडल की प्रभारी व जिला महामंत्री ने सभी बहनों को दी बधाई

सावन में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है प्रकृति का

रंग सावन में जहां हरा भरा हो जाता है तो पेड़ पौधे भी हरे रंगों से अच्छादित हो जाते हैं सावन महीने में प्रकृति के इस इस प्यार को महिलाओं द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जाता है इसलिए हर तरफ सावन उत्सव मनाने की धूम मची हुई है इसी कड़ी में कोटा भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भी सावन उत्सव मनाया जहां पर

सभी बहनों ने प्रकृति के अनुरूप ही हरे वस्त्र धारण किए थे साथ ही यह संदेश भी दिया किस सावन में हर तरफ हरियाली छाई रहती है ठीक उसी तरह मानव जीवन में भी सावन से हरियाली का प्रवेश होता है सावन उत्सव में महिला मोर्चा की बहनों ने ढेर सारे मनोरंजक खेल खेले एक दूसरे को सावन की बधाई दी इस अवसर पर सभी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सावन उत्सव मनाया गया इसमें मंडल के प्रभारी गायत्री साहू एवं जिला महामंत्री के द्वारा सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई दी गई