बिलासपुर— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रणनीतिक मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में इतिहास रच दिया। तीनों राज्यों में मिले व्यापक जनसमर्थन ने पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाया और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत बनाया
पश्चिम बंगाल में अभूतपूर्व परिणाम
पश्चिम बंगाल में इस बार का चुनाव परिणाम राजनीतिक इतिहास में दर्ज होने लायक रहा। वर्षों से सत्ता से दूर रही भाजपा ने इस बार रिकॉर्ड सीटें जीतते हुए सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त कर लिया,संगठन विस्तार,बूथ प्रबंधन की नई रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनाधार ने निर्णायक भूमिका निभाई।
राज्य में विकास, सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के मुद्दों ने जनता का दिल जीता।
असम में लगातार मजबूत जनादेश
असम में भाजपा ने अपना जनाधार और भी मजबूूत किया।
सीमावर्ती सुरक्षा,बाढ़ प्रबंधन,असम पहचान संरक्षण,
और युवाओं के लिए रोजगार कार्यक्रम
जैसे मुद्दों पर चलाए गए प्रभावी अभियान ने जनता में भरोसा बढ़ाया। चुनाव में पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता को फिर सुरक्षित कर लिया
पुडुचेरी में निर्णायक बढ़त
पुडुचेरी में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी समर्थन मिला।,केंद्र-शासित प्रदेश होने का लाभ,विकास परियोजनाओं की तेज गति और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के असर ने मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में एकजुट किया।
विजय के पीछे रणनीति
राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन की चुनावी रणनीति ने अभियान को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की,माइक्रो-बूथ प्रबंधन,डिजिटल कैम्पेन,युवा मतदाताओं का टार्गेटेड आउटरीच
और संगठन की नई संरचना ने चुनाव परिणामों को भाजपा के पक्ष में मोड़ दिया।
राष्ट्रीय राजनीति पर प्रभाव
इन तीनों राज्यों में भारी जीत से भाजपा ने 2026 के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों में जनता का विश्वास,
विकास राजनीति की स्वीकार्यता,और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति बढ़ती आस्था का स्पष्ट संदेश है।
इस प्रचंड जीत पर मंडल मंत्री मध्य बिलासपुर अंकित झा ने सभी को बधाई प्रेषित की है

