क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में गुरु गोविंद सिंह नगर के वार्ड पार्षद ने बिजली विभाग में दिया चेतावनी पत्र

बिलासपुर —- हमारे क्षेत्र की जनता पिछले कई दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती की समस्या से परेशान है। दिन हो या रात, बिना किसी आंधी-तूफान अथवा पूर्व सूचना के कभी भी बिजली बंद कर दी जाती है। कल रात से तो स्थिति और भी बदतर रही, हर 5-10 मिनट में बिजली काटी गई और फिर चालू की गई।

विद्युत विभाग की इस लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली आने-जाने से घरों के टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा?

जब जनता समय पर बिजली बिल जमा करती है, तो विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में क्यों असफल हो रहा है? लगातार हो रही इस अव्यवस्था ने जनता में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

अतः विद्युत विभाग को चेतावनी दी जाती है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी निराकरण किया जाए एवं अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए। अन्यथा क्षेत्र की जनता मजबूर होकर विद्युत कार्यालय का घेराव एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं प्रशासन की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *