Bilaspur — मातृत्व दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनीय सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा मां तुझे सलाम कार्यक्रम में गीत संगीत के माध्यम से जहां मातृत्व शक्ति को याद किये। वहीं करीब 70 माता बहनों को साड़ी व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा मां शब्द को परिभाषित नहीं किया जा सकता। मां जननी है। पालन करता है। मां ही गुरु व साक्षात देवी है। जिनके दिखाये मार्ग में चलकर जीवन के सही लक्ष्य को हम सभी प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर विधायक शैलेष पांडेय अध्यक्षता पूर्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि समाज सेवक शिवा मुदलियार रंजीत खनूजा डॉ तरुण तिवारी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गवई महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष पिंकी बत्ररा प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती हमीदा श्रीमती मार्गेट बेंजामिन आदि ने मातृत्व दिवस पर प्रकाश डाला। समिति के संरक्षक विजय दुबे डायरेक्टर दीपक मिश्रा सदस्य राजेंद्र सोनी नवीन चंद आदर्श विश्वकर्मा आकाश दुबे व आकांक्षा म्यूजिकल ग्रुप के सभी सदस्यों का कार्यक्रम में सहभागिता रहा।


