अबूझमाड़ में बदलती तस्वीर: पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे ग्रामीण, नक्सली प्रभाव वाले इलाकों में मोबाइल–दस्तावेज़ जागरूकता का असर, ग्रामीणों में बढ़ी प्रशासनिक विश्वास की भावना

बिलासपुर— साय सरकार  द्वारा राज्य गठन के बाद पहली बार एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 सहायक संचालकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्षों से लंबित इन पदों को भरने से शहरी विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। शहरों में तेज़ी से बढ़ते विस्तार, स्मार्ट प्लानिंग और पारदर्शी व्यवस्थाओं को देखते हुए यह भर्ती बेहद अहम मानी जा रही है।
शहरी विकास को मिलेगी नई गति
नए सहायक संचालक नियुक्त होने से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी—
मास्टर प्लान अपडेट
शहरी ढांचे का विकास
अवैध निर्माणों पर नियंत्रण
नई कॉलोनियों और योजनाओं की वैज्ञानिक प्लानिंग
सरकार का मानना है कि यह भर्ती शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों को बढ़ाएगी।

अबूझमाड़ में बदली तस्वीर—पहली बार लाइसेंस बनवाने पहुंचे ग्रामीण
एक समय नक्सल गतिविधियों के कारण प्रशासनिक कार्यों से दूरी बनाए रखने वाले अबूझमाड़ के ग्रामीणों का रवैया अब बदल रहा है। वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब बड़ी संख्या में लोग पहली बार अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे।
पहले मोबाइल—दस्तावेज़ रखना था खतरा, अब जागरूकता से बढ़ा भरोसा
अबूझमाड़ के इन इलाकों में कभी मोबाइल फोन रखना या व्यक्तिगत दस्तावेज़ रखना भी नक्सलियों की नजर में खतरे से खाली नहीं था।
लेकिन अब—मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ी,प्रशासन का जनसंपर्क मजबूत हुआ,दस्तावेज़ों के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए,इससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मैत्री अभियान से बस्तर में बड़ा बदलाव—10 आत्मसमर्पित नक्सली भी पहुंचे लाइसेंस बनवाने
बस्तर में चल रहे मैत्री अभियान का सकारात्मक प्रभाव मैदान पर स्पष्ट दिखने लगा है।
इसी कड़ी में 10 आत्मसमर्पित नक्सली भी लाइसेंस बनवाने पहुंचे, जो शांति और मुख्यधारा की ओर उनके कदम को मजबूती से दर्शाता है।
इन सभी बातों के लिए और राज्य  में बेहतर विकास के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *