बिलासपुर,प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) एवं गहोई वैश्य समाज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 मई 2026, सायं 6 बजे, शासकीय जे.पी. वर्मा कला/वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में “गौरव ग्रन्थ – राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त” का विमोचन एवं साहित्यिक विमर्श आयोजित किया जा रहा है यह ग्रन्थ श्री मनोहर लाल बरसैंया, डॉ. मीतू बरसैंया एवं डॉ. विनोद कुमार गुप्त द्वारा संपादित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण वाजपेई, पूर्व न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति, थावे विद्यापीठ (बिहार) एवं पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोहरलाल बरसैंया, डॉ. श्यामलाल निराला, श्री लक्ष्मीनारायण बिलैया एवं डॉ. आर.के.गंधी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की कृतियों पर विद्वानों द्वारा विमर्श के साथ उनकी रचनाओं की विशेष प्रदर्शनी एवं विक्रय भी किया जाएगा। श्री प्रकाशन के संचालक श्री पीयूष नीखरा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पाठकों में पुस्तक-पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सर्वश्री डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं विष्णु कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान सभी से अपील किया है कि राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त के कृतियों की प्रदर्शनी एवं विक्री के महाकुंभ तथा संगोष्ठी में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।सभी साहित्यप्रेमियों एवं नागरिकों से आग्रह है कि इस साहित्यिक समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।
डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव
(पूर्व आई.एस.एस.)
उपाध्यक्ष, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी(राष्ट्रीय समिति) बिलासपुर
एवं श्री विष्णु कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) बिलासपुर

