सुगम शासन की नई मिसाल: सुशासन तिहार से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, तालापारा में जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया अमर अग्रवाल ने


बिलासपुर — राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में प्रारंभ हुए सुशासन तिहार ने छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया अध्याय लिख दिया है। यह अभियान जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनते हुए सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
सुशासन तिहार के इसी क्रम में आज ताला पारा, बिलासपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी एवं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनी गईं।
संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता इस कार्यक्रम में साफ झलकी। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को भरोसा मिल रहा है कि उनकी आवाज़ सीधे शासन तक पहुँच रही है और समाधान भी उसी स्तर पर तुरंत किया जा रहा है।

जनता की सेवा में निरंतर प्रतिबद्ध सरकार
कार्यक्रम में मौजूद शहर विधायक अमर अग्रवाल  ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सेवा और उनकी दैनिक समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है। सुशासन तिहार इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि सरकार और आमजन के बीच की दूरी कम हो तथा हर आवश्यक सेवा आसानी से उपलब्ध हो सके।
सरकार और आमजन के बीच सुशासन तिहार द्वारा बेहतर तालमेल एवं शहर व राज्य विकास हेतु भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,शहर विधायक अमर अग्रवाल एवं महापौर पूजा विधानी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *