मस्तूरी के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित, जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण


बिलासपुर —- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी, जिला बिलासपुर में आज सुशासन तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों व स्थानीय नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मुद्दों को खुलकर रखा।
जनसुनवाई के इस मंच पर आमजन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित सुशासन को ज़मीनी स्तर पर स्थापित करना था, ताकि जनता तक योजनाओं व सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर यह सुनिश्चित कर रही है कि शासन, प्रशासन और जनहित से जुड़े कार्य समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरे हों। सुशासन तिहार भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के  बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल  ने कहा कि जनता की सुविधा, सुशासन और विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर सुशासन तिहार में आये लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और उसका लाभ लेने की बात कही और ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया

इन सभी बातों के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को बहुत बहुत धन्यवाद कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *