Bilaspur — बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय अमर अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात की।
इस मुलाकात में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मुद्दों से जनसेवक अमर अग्रवाल को अवगत कराया।
विधायक ने प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं यथोचित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि “मेरा निरंतर प्रयास है कि जनता की हर समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण हो।”
इन सभी बातों के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने जनसेवा और शहर विकास के लिए विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की और इसके लिए उन्होंने उन्हें कोटि–कोटि धन्यवाद दिया।

