बिलासपुर। छत्तीसगढ़ जनता मजदूर कल्याण संघ की कार्यकारिणी समिति के निर्णय के अनुसार अभिषेक घोरे को संघ के शहर मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में अभिषेक घोरे की नियुक्ति की जानकारी दी गई है।
जारी पत्र के अनुसार अभिषेक घोरे, पिता सदन घोरे खटीक, निवासी दयालबंद, बिलासपुर को संघ की कार्यकारिणी समिति के निर्णय के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहर मीडिया प्रभारी के रूप में अभिषेक घोरे संघ की गतिविधियों, मजदूरों से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों एवं संगठन के कार्यक्रमों को मीडिया और आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के साथ ही संगठन ने उनसे मजदूरों की आवाज को मजबूती से सामने रखने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।
नियुक्ति पत्र में संघ की ओर से अभिषेक घोरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं। साथ ही CG HUNT ने भी उन्हें नये दायित्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी

