बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय में ‘अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुँचकर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। आमजन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने प्रत्येक शिकायत और समस्या के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
जनता की समस्याओं को लेकर विधायक गंभीर
मुलाकात के दौरान नागरिकों ने पेयजल, सड़क सुधार, बिजली व्यवस्था, आवासीय मुद्दों, पेंशन, प्रमाणपत्र संबंधी कार्यों व अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। सभी मुद्दों पर विधायक अग्रवाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि “जनता की सेवा ही मेरा ध्येय है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा।”
विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
विधायक ने मौके पर ही कई अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण हों और क्षेत्रवासियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इन सभी बातों के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने जनसेवा एवं शहर विकास के लिए विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की और इसके लिए उन्होंने उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद कहा

