बिलासपुर –गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह छत्तीसगढ़ वापसी के समय उत्तर प्रदेश के झांसी के समीप ललितपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए बुधवार दोपहर NH-44 पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई हादसे के बाद उन्हें झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया प्रदेश अध्यक्ष के कमर में गहरी चोट आई है तो वही हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं हादसे की सूचना पर डीएम एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहीं भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच उनके बेहतर इलाज का जायजा लिया
बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुए सड़क दुर्घटना में घायल,कमर पर गहरी चोट
