विश्व पर्यावरण दिवस पर 05 जून को चित्रकला एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

बिलासपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 पर “जलवायु परिवर्तन” विषय आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, तिलक नगर सभागार में किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि यह आयोजन समिति के 22वें वर्ष के रूप में आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम में पर्यावरण विचार संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होंगे। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

चित्रकला प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से होगी। इसमें 4–6 वर्ष के बच्चों हेतु रंग भरो, 7–10 वर्ष हेतु वन्य जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा 11–16 वर्ष हेतु जल संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण विषय निर्धारित किए गए हैं। ड्राइंग शीट समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि रंग सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सायं 5 बजे से “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार सहित प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *