खमतराई के खेत में ‘काट-पत्ती’ जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹14,700 नगद और ताश पत्ती जप्त


  • बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30.05.2026 को थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि खमतराई के एक खुले खेत में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट-पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।
    सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस की टीम ने राह चलते गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन मौके पर दांव लगाते हुए 08 आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा गया।

जप्त मशरूका (माल):

  • कुल नगद रकम: ₹14,700/- (चौदह हजार सात सौ रुपये)
  • अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश और बोरी फट्टी।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:

  1. अनिल कुमार केंवट पिता जागेश्वर केवंट (उम्र 28 साल), निवासी: मानिकपुर दर्रीघाट, थाना तोरवा, बिलासपुर।
  2. विवेक दास मानिकपुरी पिता अरुण दास मानिकपुरी (उम्र 24 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
  3. मनीष सिंह राजपूत पिता दिलहरण सिंह राजपूत (उम्र 32 साल), निवासी: नयापारा ढेका, थाना तोरवा, बिलासपुर।
  4. नीरज राव पिता स्व. श्री राजेन्द्र राव (उम्र 36 साल), निवासी: राजकिशोर नगर, अपोलो चौक के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
  5. नंनका साहू पिता रामजी साहू (उम्र 22 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
  6. गौकरण साहू पिता ललित साहू (उम्र 22 साल), निवासी: अशोकनगर, बगदई मंदिर के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
  7. सुभाष सूर्यवंशी पिता रामनाथ सूर्यवंशी (उम्र 23 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
  8. अंकित गोले उर्फ सोमू पिता संजीत गोले (उम्र 28 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर।

पुलिस कार्रवाई:

मौके से नगदी रकम और ताश पत्ती को विधिवत जप्ती पत्रक के माध्यम से जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *