विवरण- दिनांक 30/05/2026 को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति सकरी शराब भटठी रोड जाने वाले रास्ते मे हाथ में धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक उमेश साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबीर के निशानदेही पर सकरी शराब भटठी रोड जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर आरोपी राजेश मरकाम को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू, प्रआर चोलाराम पटेल, आर रूपेश कौशिक, पवन बंजारे, मनोज बघेल की सराहनी भूमिका रही ।

