मन की बात एवं किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत


तखतपुर। विधानसभा तखतपुर अंतर्गत भाजपा मंडल काठाकोनी के बूथ क्रमांक 326 मेडपार छोटा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण एवं किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका साहू एवं मंडल अध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर, रामफल निर्मलकर योगेश साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, सामाजिक सहभागिता एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मन की बात कार्यक्रम के पश्चात आयोजित किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, नैनो यूरिया, प्राकृतिक खेती तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने का कार्य करें। श्री राजपूत ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की समृद्धि का आधार है। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर

तक किसान मोर्चा के विस्तार तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती एवं कृषि नवाचारों को अपनाकर किसान उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने तथा ग्रामीण विजिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका साहू ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

इस अवसर , सरपंच श्री रामेश्वर यादव, क्षमा सिंह, जितेन्द्र यादव, मनोज निषाद, वीरेन्द्र कौशिक, सुशील कुमार, रामजी, गणेश कर्मकार, मुन्नालाल, परमा यादव, भगतराम, संत कुमार, श्रीमती चंदर बाई, मुन्नी बाई, धान बाई, हेमन केवट, ताराचंद, तिरिथ राम, अंजोरीलाल, योगेश साहू, अश्वनी साहू, विनोद साहू सहित भाजपा एवं किसान मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, किसान हितों की रक्षा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *