श्री राधा गोपाल सत्संग द्वारा श्री राधा गोपाल मनोहर लाल जू का 162वाँ प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर — प्रातःकाल भगवान का राजोपचार विधि से दिव्य अभिषेक सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित भक्तजनों को भोजन प्रसादी वितरित की गई।

सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें परम श्रद्धेय श्री अभिनव गोपाल शरण जी महाराज ने अपने मधुर भजनों एवं प्रेरणादायी प्रवचनों से समस्त भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके सान्निध्य में सम्पूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

रात्रि में समस्त भक्तजनों के लिए महाप्रसादी (भोजन प्रसादी) की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • विधायक श्री अमर अग्रवाल जी
  • महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी
  • श्री दीपक सिंह जी
  • श्री राजू गुप्ता जी
  • श्रीमती निकिता अग्रवाल जी
    श्री वैभव गुप्ता जी
  • श्री महंत ताड़केश्वर पुरी जी महाराज (गिरजावन धाम)

की विशेष उपस्थिति रही।

समस्त कार्यक्रम भक्तिभाव, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य सम्पन्न हुआ। श्री राधा गोपाल मनोहर लाल जू की असीम कृपा से यह महोत्सव अत्यंत सफल, भव्य एवं स्मरणीय रहा।