देश के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम Narendra Modi के 134वें संस्करण ‘मन की बात’ में इस बार छत्तीसगढ़ का गौरव राष्ट्रीय मंच पर विशेष रूप से गूंजा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगर Malhar में प्राप्त दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक धरोहर आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है तथा ऐसे पुरातात्विक साक्ष्य देश के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के युवा धावक Animesh Kujur से भी बातचीत की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अनिमेष ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई के बाद एथलेटिक्स में कदम रखा और आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अनिमेष कुजूर तथा धावक गुरिंदरवीर सिंह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने बेहद कम समय में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने युवाओं को इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के उल्लेख को प्रदेशवासियों ने सम्मान और गौरव का विषय बताया है। मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर से लेकर अनिमेष कुजूर की खेल उपलब्धि तक, प्रधानमंत्री के संबोधन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास और प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान मिलने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

इसी कड़ी में बूथ क्रमांक 123 तेलीपारा बिलासपुर में लोकप्रिय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती ज्योति मिश्रा के निवास पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा बूथ अध्यक्ष श्री राजकुमार श्रीवास गोपी, मुकेश रजक, विकास वर्मा, बालेंद्र रजक, करण पांडे, दीप वर्मा,श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्रीमती प्रीति कछवाहा, श्रीमती सुजाता कछवाहा, श्रीमती जानकीबाई, श्रीमती जमुना रजक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे/

