बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला भाजपा ग्रामीण कार्यालय परिसर, बिलासपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, यश मनहर, जनक देवांगन, उमेश गौरहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया तथा जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल की।

