बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती विभा अवस्थी जी के मार्गदर्शन में तथा भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू जी के नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री मोहित जायसवाल जी के संरक्षण में भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध जनजागरण एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ रंगोली प्रतियोगिता, कम ईंधन एवं कम तेल में पौष्टिक आहार निर्माण प्रतियोगिता, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, भाषण, गीत-संगीत सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मंजुला प्रमोद सिंह जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए महिलाओं को कम ईंधन एवं कम तेल में पौष्टिक भोजन बनाने के सरल एवं उपयोगी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बहनों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल नेतृत्व की कामना के साथ मंदिर में हवन-पूजन एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री उमेश गौराहा जी, जिला महामंत्री श्री जनक देवांगन जी एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शैल भोई जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती नंदनी साहू एवं श्रीमती अंकिता शुक्ला जी ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती रुपाली गुप्ता, सरोज साहू, कमला पुरुषोत्तम पटेल, मनोरमा यादव, सीता ठाकुर, दीपा गंधर्व, उषा चौहान, जूही वर्मा, बबिता ताम्रकार, रीना झा, किरण सिंह, अरुणिमा मिश्रा, पार्वती अनंत, अहिल्या दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि बहनों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

