प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा का विशेष आयोजन, रंगोली ड्राइंग एवं व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किया गया प्रदर्शित


बिलासपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर बिलासपुर द्वारा भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों को रचनात्मक माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया इसके पश्चात मंच पर आसीन सभी अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित शहर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी ने अपना उद्बोधन दिया उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म कल्याणकारी योजनाओं और उनके विस्तार पर चर्चा की इसके पश्चात प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय ने बहनों को संबोधित कर कहा की नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री भारत देश को मिलना बड़े सौभाग्य की बात है आज उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रंगोली प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता तथा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अनेक जनहितकारी कार्यक्रमों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जो सराहनीय है


रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक कलाकृतियों के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को दर्शाया। वहीं व्यंजन प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खाद्य तेलों के कम उपयोग पर जो संदेश दिया गया था उस बात को ध्यान में रखकर महिलाओं द्वारा कम तेल में बने हुए व्यंजन का स्टॉल लगाया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों की कला और नवाचार की सराहना की।

रंगोली प्रतियोगिता में तिफरा सिर गिट्टी मंडल की जोगी दमयंती मंडल मंत्री प्रथम स्थान पर रही तो वहीं दूसरे स्थान पर तिफरा सिर गिट्टी मंडल की गीता सूर्यवंशी रही एवं तृतीय स्थान पर तिफरा सिर गिट्टी की  मंडल अध्यक्ष सरोज साहू रही

इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में भारतीय दीपक रजक बोदरी मंडल अध्यक्ष, वंदना तिवारी ,उषा भांगे, हिमांशी मिश्रा ने भाग लिया

व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उत्तर मंडल से रोशनी यादव रही जिन्होंने कदम के फूल मिठाई बनाई थी द्वितीय स्थान पर ज्योति  रेलवे मंडल रही जिन्होंने बिना तेल का ढोकला बनाया था तीसरे स्थान पर तिफरा सिरगिट्टी मंडल से जोगी दमयंती रही जिन्होंने रागी की खिचड़ी बनाई थी कार्यक्रम के अंत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।   प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित बताया।
कार्यक्रम के अंत में  सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, रचनात्मकता और जनजागरूकता का अनूठा संगम साबित हुआ।

अइस अवसर पर  शहर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी  प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहर स्नेहलता  शर्मा,नीरजा सिंह, विभा गौरहा, चंदना गोस्वामी, मंजुला प्रमोद सिंह, वंदना सिंह ठाकुर, रुक्मणी कौशिक भारती दीपक रजक अध्यक्ष महिला मोर्चा बोदरी मंडल, किरण सिंह,कमला शुक्ला दणिण मंडल महामंत्री,वंदना तिवारी, अर्चना मलेवाल, श्रृद्धा तिवारी , राजेश्वरी पटवा,किरन सिंह, ललिता संतोष कश्यप, सुषमा यादव,सुमन यादव ,सुमन त्रिवेदी, लक्ष्मी साहू,राधा अविनाश वर्मा,मंगला पांडेय,ऊषा भांगे, अनीता वर्मा, सुनीता रजक, अपराजिता सिंह,सारिका सोनी, सरिता कश्यप,लता कश्यप,,नीरज साहू,संगीता कुशवाहा, रचना अग्रवाल, रोशनी यादव,रीना गोस्वामी,शिप्रा,सरोज साहू,जोगी दमयंती,गीता सूर्यवंशी, दीपशिखा, सुनीता राज, हिमांशी मिश्रा,कलपना तोमर, ज्योति धनकर उपस्थित थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *